राशि फल 2016 | Astrology 2016 | Jyotish in Hindi
मेष (Aries) 2016
mesh-rashiवर्ष प्रारम्भ में गुरू सिंह राशी में होने से गुरू की दृष्टि आपके भाग्येश व लग्नेश पर रहेगी । जो आपके जीवन में नये कार्यो का संचारण, भाग्य वृद्धि
व स्वास्थ्य लाभ रहेगा यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है या व्यापारी अपना व्यापार फैलाना चाहते है तो यह वर्ष उनके लिए नये रास्ते खोलेगा जो कि 12 अगस्त तक रहेगा । शनि अष्टम भाव में होने से इसकी तृतीय दृष्टि कर्म क्षेत्र पर व पंचम भाव पर रहेगी जिसके परिणाम स्वरूप आपके कर्म क्षेत्र को एक नई दिशा देखा व पारिवारिक माहौल में उत्साह प्रदान करेगा । अगस्त के बाद गरू कन्या में षष्टम भाव में होने से अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है । साथ ही जब तक हो सके व्यर्थ के विवादो से दूर रहे । कानूनी अड़चन आ सकती है । गुरूवार का व्रत रखे एवं गुरू ग्रह सम्बन्धी दान करे । जैसे चना दाल, पीला वस्त्र, केला इत्यादी । 11 अक्टूबर से रूके हुए कार्य शीघ्रातीशीघ्र होंगे व आपको विजय प्राप्त होगी । परिवार में शुभ कार्य की सम्भावना है ।
वृषभ (Taurus) 2016
Taurusइस वर्ष आपके लिए प्रारम्भ में चिंता रह सकती है लेकिन मार्च से आपको अपनी योजनाओं में सफलता नजर आएगी । योजना बद्ध काम करे । आर्थिक लाभ सन्तान सुख एवं व्यापार नौकरी में तरक्की मिलेगी । मई/जून में गुरू की विशेष कृपा रहेगी । अपने विचारे हुए कार्य को आगे बढाए उसके लिए प्रयास करें । धन की कमी नही आएगी । जमीन सम्बन्धी योग प्रबल है लेकिन विवादित जमीन में हाथ न डाले । यदि आप राजनेतिक महत्वाकांश रखते है तो आपको कोई पद मिल सकता है । सितम्बर के बाद गुरू कन्या में होने से घर में नए सदस्यों का आगमन हो सकता है जो आपके लिए शुभ रहेंगे । शनियोगकार होकर आपके लग्न एवं भाग्य एवं चतुर्थ सुखेश को देख रहा है जो आपको पारिवारिक एवं भौतिक सुख में वृद्धि प्रदान करता है । जैसा किसी सभी जानते है कि शनि महाराज थोड़ा धीरे फल देते है लेकिन स्थाई एवं न्याय संगत देते । इसलिए मंगल एवं शनि के दिन बालाजी | Lord Hanuman के दर्शन करने से इस फल में और भी वृद्धि होगी । शनिवार के शनि भगवान | Lord Shani के दर्शन करे । नवम्बर माह में कुछ आर्थिक समस्या आ सकती है । जिसका आप समाधान ढूंढ लेगे । शनि सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें - काले कुत्ते को शनिवार के दिन रोटी इमरती खिलावे ।
मिथुन (Gemini) 2016
Geminiवर्ष प्रारम्भ में आपको अपने मित्रों व रिस्तेदारों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है व आर्थिक सामनजस्य बिठाने का प्रयास करना पडेगा । 6 मार्च के पश्चात् आपके शत्रु आपके पक्ष में रहेंगे । आपका प्रभाव बढेगा । यह वर्ष आपके कार्याें को नई दिशा देगा । नया व्यापार भी हो सकता है । आर्थिक सामन्जस्य बिठाने के आपको बार-बार प्रयास करने पड़ेगे अन्ततः सफल रहेंगे । अगस्त के पश्चात् पारिवारिक माहौल में कुछ कडवाहट हो सकती है । अपनी वाणी पर संयम रखे एवं कार्य पर ज्यादा ध्यान दे । अक्टूबर में आपकी विशेष लाभदाय स्थिति बनेगी एवं रूके हुए कार्य बनेंगे । वर्ष के प्रारम्भ से गणेश जी | Lord Ganesh के दर्शन करने चाहिए एवं बुधवार के दिन गणेश प्रतिमा पर दूर्वा चढाए । अक्टूबर माह से आपकी पारिवारिक स्थिती और सुदृढ हो जाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । इस वर्ष आपके कार्याें को लेकर वर्ष अन्त तक बड़ी सफलता मिल सकती है । उच्च पदाधिकारियों से मान सम्मान मिल सकता है ।
कर्क (Cancer) 2016
Cancerवर्ष प्रारम्भ में गुरू द्वितीय भाव में 12 अगस्त तक रहेगा उसके पश्चात कन्या राशी में प्रवेश करेगा जो वर्षान्त तक रहेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको वर्ष प्रारम्भ से ही आर्थिक लाभ व धन वृद्धि केे योग बनेंगे जो आपके भाग्य से मिलेंगे । अचानक धन लाभ हो सकता है । शनि पंचम भाव में होने से इसकी दृष्टि सप्तम व द्वितीय भाव में होने से यह आपकी आर्थिक स्थिति पर कुछ अंकुश लगा सकता है । यह अंकुश अगस्त तक रहेगा उसके पश्चात आपके पराक्रम में वृद्धि होगी भाग्य चमकेगा यदि आप विदेश यात्रा का विचार कर रहे है तो योग प्रबल है । राजनेतिक महत्वाकांशा रखने वाले व्यक्ति के लिए यह वर्ष उत्तम है लेकिन किसी तरह का जोखिम न उठावे । हो सकता है कि आपकी प्रबल इच्छा को देखते हुए लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठावे । अगस्त के पश्चात् आपको वो सभी लाभ मिलेंगे जिसकी आपको चाह है एवं आपने मेहनत की है । विरोधियो की परवाह न करे । जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है । आपकी कुण्डली के अनुसार शनि का उपाय करना उचित रहेगा व रविवार के दिन भैरूजी के दर्शन एवं उपाय करना उचित रहेगा ।
सिंह (Leo) 2016
leoयह वर्ष आपके लिए सर्वश्रेष्ठ साबित होगे इसके लिए आप बधाई के पात्र रहेंगे । आपके मकान अथवा वाहन प्रबल योग बनते है । सन्तान सम्बन्धी चिन्ता रह सकती है। अगस्त के पश्चात आपको आर्थिक समस्याएं आ सकती है लेकिन आपके अथक प्रयास एवं इच्छा शक्ति से शीघ्र ही समस्या सुलझा लेगे । आपके अगस्त के पश्चात पेट अथवा पैरो में तकलीफ हो सकती है । स्वास्थ्य को लेकर आप लापरवाह न रहे । अगस्त के पश्चात आर्थिक निर्णय सोच समझ कर ले एवं अक्टूबर नवम्बर में आपकी आर्थिक स्थिति, स्वास्थ | Health, एवं व्यापार में बड़ा सुधार आएगा आपको नित्य हनुमान चालीसा | Hanuman Chalisa का पाठ करना चाहिये एवं सोमवार के दिन दूध एवं जल से महादेव जी को अभिशेक करना चाहिये । इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी एवं व्यर्थ के विवादों से बचे ।
कन्या (virgo) 2016
virgoयह वर्ष प्रारम्भ में आपको व्यर्थ दौड धूप करा सकता है यदि आप विदेश के बारे में कुछ सोच रहे है तो यह समय आपके अनुकूल है । यात्राएं सफल होंगी आर्थिक लाभ मिलेगा आपके जीवन में नया युग प्रारम्भ होगा अतः आपसे सलाह है कि मौके को देखते हुए समय पर उचित कदम रखे । अगस्त के पश्चात् आपके जीवन में भाग्य वृद्धि एवं सनतान के लिए उत्तम समय है । विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष कमजोर रह सकता है । अगस्त के पश्चात् आपको अपने कर्म क्षेत्र व्यापार आदि में तरक्की मिलेगी इसमें कोई संशय नही वाणी पर संयम रखे । नये मित्र बनेंगे । आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी विद्यार्थी वर्ग सरस्वती उपासना | Devi-Saraswati करे एवं सिद्ध सरस्वती कवच धारण करें । 16 अक्टूबर के पूर्व किये गए प्रयासो का लाभ मिलेगा एवं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी अचानक धन लाभ होगा । इस वर्ष में धार्मिक यात्रा | Yatra के भी प्रबल योग है ।
तुला (Libra) 2016
Libraवर्ष प्रारम्भ में यात्रा योग प्रबल है । आर्थिक लाभ रहेगा विवादित मामलों से दूर रहें । अपनी प्रभाव बनाए रखने में कामयाब रहेंगे ।
लगातार प्रयास करते रहने से स्थिति लाभ दायक रहेंगी । 20 मार्च के बाद आपको जमीन लाभ हो सकता है । वाहन सुख उत्तम । इस वर्ष आप प्रभावशाली व्यक्तियों के सम्पर्क में रहंेगे । जिससे आप आगे बढेंगे आर्थिक लाभ होगा । जून के पश्चात आपको आर्थिक मामलों में अच्छी राहत मिलेगी । पारिवारिक माहोल अच्छा रहेगा । विदेश यात्रा सम्भव है । सितम्बर के बाद व्यवसाय में वृद्धि व पुराने रूके हुए कार्य होंगे । 16 अक्टूबर के पश्चात धार्मिक यात्राएं रहेगी । स्व विवेक से कार्य करें । नया कार्य प्रारम्भ करने के लिए पूर्णतया अध्ययन करे व नही उलझन हो सकती है । जिसके लिए आपको सिद्ध मारूती कवच धारण करना चाहिये । नित्य देवी की अराधना करे लाभकारी होगा । गेहु व उनी वस्त्रो का दान करें ।
वृश्चिक (Scorpio) 2016
Scorpioवर्ष प्रारम्भ में गुरू दशम भाव में होकर आपके कार्य क्षेत्र में विशेष लाभ दायक व शनि की दृष्टि गुरू पर व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर बहुमुखी विकास होगा मार्च के पश्चात शनि आपके कार्य को थोडा विचलित कर सकता है । उसके लिए शनि के दिन तेल का दान करें । 10 मई के पश्चात आर्थिक उन्नति, व्यापारिक उन्नति एवं स्वास्थ्य में विशेष लाभ होगा । आपके व्यापार में मित्र द्वारा अच्छी मदद मिल सकती है । अगस्त के पश्चात आपका पराक्रम और बढेगा साथ ही नये लोग जुडेंगे एवं आपकी सन्तान को अच्छी उन्नती मिलेगी शत्रु पक्ष समझोता करेंगे । सितम्बर के पश्चात संयम रखे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले । 8 अक्टूबर से आपको अकस्मात धन लाभ की सम्भावना है । व्यापार को लेकर चिंता हो सकती है । इस समय आपके पास लेाग नई-नई योजनाएं लेकर आएगे आपको प्रलोभन देगे । आपके ध्यान रखने की जरूरत है । धोखा हो सकता है । सम्भल कर रहे ।
धनु (Sagittarius) 2016
Sagittariusधनु राशि में वर्ष प्रारम्भ में गुरू सिंह राशी में है व शनि द्वादश भाव में होने के कारण जहां गुरू आपके आर्थिक लाभ पहुचाने की कोशिश करता है वही दूसरी और शनि आपके पैसे उलझाने की कोशिश करेगा । राहु व चन्द्रमा भ्रमित करेंगे । 1 मई से आपके सितारे आपके पक्ष में आएगे व आपके पूर्व विचारे हुए कार्य पारिवारिक एवं व्यापारिक कार्य शीघ्र होने लगेंगे । साझा व्यापार में भागीदारों को लेकर संशय रहेगा । जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी । 20 अगस्त से आपके समय में सुधार आएगा अचानक नये मित्रों से आपको लाभ हो सकता है । नये लोगो से जुडाव होगा । होटल व पर्यटक के व्यावसाय करने वालों के लिए यह समय उत्तम 15 अगस्त से यह समय पूर्व किये कार्याें को व्यवस्थित करने का है एवं आए हुए धन को व्यवस्थित निवेश करने का है । आपको श्रीकृष्ण | Lord Krishana की अराधना से लाभ होगा । गाय की सेवा करें । 15 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक कोई भी नया कार्य या बिना सोचे समझे निवेश न करे । 8 अक्टूबर से आपका आर्थिक लाभ होगा। आपके कार्य की प्रशांसा होगी यदि आप राजनितिक महत्वाकांशा रखते है तो इससे दूर रहे । शत्रु बदनाम करने की कोशिश करेंगे । जीत आपकी होगी ।
मकर (Capricorn) 2016
Capricornवर्ष के प्रारम्भ में गुरू अष्टम भाव व शनि एकादश भाव में होकर लग्न को देखने से आय और व्यय को सन्तुलन करने में आपको मशक्कत करनी पड़ेगी । वर्ष प्रारम्भ में आप दो नाव में सवार होने की कोशिश न करे । मार्च के पश्चात् आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएका व आप अपने कार्य को करने में सक्षम होगे । कई कार्य तो आपके सोचने मात्र से पूर्व दो जाएगे जिससे आप खुद अचिम्भत रहेंगे । 13 मई से 2 अगस्त के बीच आपके कार्य क्षेत्र में परिवर्तन और अपने व्यापार की नई शाखा खोलने में सफल रहेंगे । आपको जब मिलेगे कार्य में रूकावट हो रही हो तो भैरव दर्शन | Lord Bhairav करे एवं सूर्य को जल अर्पित करें । 6 अगस्त से 6 सितम्बर के बीच विशेष लाभ दायक समय है । आपकी कीर्ति एवं यश की ख्याति होगी स्वास्थ्य में सुधार होगा सन्तान वृद्धि होगी । अक्टूबर से लेखन फिल्म इण्डस्ट्री पत्रकारिता वाले लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है ।
कुंभ (Aquarius) 2016
Aquariusवर्ष प्रारम्भ में आपकी कुण्डली में गुरू सप्तम भाव में विराजमान होकर एकादश भाव लग्नेश व तृतीय भाव को देखता है । और शनि दशम में बैठ कर द्वादश भाव चतुर्थ भाव व सप्तम को देख रहा है जो यह दर्शाता है कि इस वर्ष आप भवन निर्माण कराएगे । वाहन सुख मिलेगा । जीवन साथी को लेकर चिंता रहेंगी । आर्थिक स्थिति को लेकर आप अति उत्साहित रहेंगे और इस पूरे वर्ष में उत्तम आय होंगी व्यापार में वृद्धि होगी व आपके कार्य को सराहा जाएगा । 4 अप्रेल से अचानक आर्थिक लाभ की सम्भावना है जो 10 मई तक रहेगी जिसमें आपकी धन लाभ एवं स्थाई सम्पति में वृद्धि होगी । मई के पश्चात आपके कार्य में थोडी शिथिलता आ सकती है जो 2 अगस्त तक रहेगी । 2 अगस्त के पश्चात पुनः आपकी आर्थिक स्थिति आगे बढेगी और आय और व्यय में सामन्जस्य बना लेगे । अक्टूबर से आपके परिवार में शुभ समाचार मिलेगा । शुभ कार्य सम्पूर्ण होगे । समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढेगी रविवार को भैरव दर्शन | Lord Bhairav करे व गुरूवार को गाय को रोटी के साथ गुड खिलाए ।
मीन (Pisces) 2016
Piscesवर्ष प्रारम्भ से ही आपको कर्म क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी । आपको छोटी बड़ी यात्राओं से लाभ मिलेगा और लम्बे समय से विचारा हुए कार्य पूर्ण होगा । गुरू की दृष्टि दशम व द्वितीय भाव में होने से वर्ष मध्य तक आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा । और शनि नवम भाव में होने व मंगल अष्टम में होने से सरकारी कार्य में बाधा आ सकती है। जीवन साथी को लेकर चिंता हो सकती है । अगस्त से समय सुधरेगा नई योजनओं में आप अपना समय लगाएगे । सितम्बर से आपको राज्य से सम्मान मिल सकता है । राजनितिक महत्वाकांशा रखने वालो के लिए समय उत्तम है। उनको पद मिल सकता है । आपको अपने कार्य में सफलता के लिए सूर्य नमस्कार व श्रीविष्णु भगवान | Lord Vishnu की अराधना करनी चाहिये । 7 अक्टूबर से आपको नये स्त्रोतों से लाभ होगा । आप अपना जितना दायरा बढाएगे उतना ज्यादा लाभ होगा।
PUNIT SHARMA

No comments:
Post a Comment