हार्ट अटैक का आयुर्वेदिक इलाज | Aayurvedic treatment Of Heart Attack
दिल के दौरे के लक्षण:
*सांसों का फूलना, *पसीना आना, *उल्टी आना, *सीने में जलन होना, *पेट में दर्द रहना, *बेहोशी आना , *थकाना लगना, *घबराहट रहना
प्राकृतिक उपचार के जरिए दिल के दौरे से मुक्ति पा सकते हैं।
-मिश्री और सूखा आंवला को बराबर मात्रा में पीसकर एक चम्मच फंकी नित्य पानी के साथ लेने से दिल की बीमारी दूर होती है।
-दूध में पिसा हुआ आंवला घोलकर पीने से हृदय रोग की समस्या दूर होती है। यह एक दिन में दो बार पीने से लाभ होता है।
-नींबू को पानी में निचोड़कर कुछ दिनों तक नियमित सेवन करें। एैसा करने से दिल की बीमारी से मुक्ति मिलती है और दिल में जमी हुई गंदगी दूर हो जाती है।
-50 ग्राम उड़द की दाल रात को बर्तन में भिगों लें और सुबह इसको पीसकर आधा गिलास दूध में मिश्री घोलकर पीते रहने से दिल की कमजोरी दूर होगी और दिल को दौरे पड़ने की संभावना न के बराबर हो जाएगी।
-अपने खान पान में आप फलों जैसे अमरूद, अन्नास, मौसमी, लीची, सेब का इस्तेमाल करते रहें। सब्जियों में आप अरबी, चैलाई, का सेवन जरूर करें। सरसों के शुद्ध तेल से ही भोजन बनाएं। खाने में दही की मात्रा बढ़ाएं साथ ही शहद का सेवन करने से भी दिल की दुर्बलता दूर होती है।
-दिल को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए देसी घी में गुड को मिलाकर खाने से फायदा होता है। गाजर भी दिल को मजबूत बनाता है। गाजर के रस में थोड़ा से शहद मिलाकर पीने से दिल स्वस्थ और मजबूत रहता है।
-लौकी का सेवन करना भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लौकी को उबालकर उसमें जीरा, हल्दी का पाउडर और हरा धनियां डालकर कुछ देर तक पकाकर खाएं। यह हर्ट अटैक से दिल को बचाने में लाभकारी है।
-ठंडियों के मौसम में 3 से 4 काली मिर्च, चार बादाम और 5 से 6 तुलसी के पत्तों को पीसकर आधे कप पानी में डालकर पीते रहने से कुछ ही दिनों में दिल की कमजोरी दूर हो जाएगी।
-सौंठ, पके फालसे का रस और चीनी को मिलाकर पीते रहने से भी दिल के दौरे में निजात मिलता है।
विटामिन और फाइबर की वजह से बादाम दिल की बीमारी को दूर करने में मदद करता है। कोशिश करें की बादाम की गिरी दिन में 2 से 3 बार सेवन करें ।
-आंवले का मुरब्बा और सेब के जूस के सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। और हर्ट अटैक की समस्या दूर होती है।
-हार्ट अटैक में उपयोगी सब्जियां:
*गाजर:
गाजर का रस पीएं, या उसको सलाद के रूप में लें। गाजर का प्रयोग दिल के मरीज गाजर की सब्जी बनाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। यह दिल की बढ़ी हुई धड़कनों को कम करने में फायदा करता है।
*लहसुन:
हार्ट अटैक वाले मरीजों को लहसुन की 2 कलियां पानी के साथ सुबह खाली पेट निगलनी चाहिए।
*टमाटर:
यह विटामिन ए, सी और पोटेशियम से भरपूर होती है। इसलिए इसके प्रयोग करने से हर्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है।
कुछ बातों पर जरूर ध्यान दें
जितनी जल्दी हो सके धूम्रपान बंद करें। उपर की मंजिल में चढ़ते हमेशा यह कोशिश करें आप सीढ़ियों का प्रयोग करें। थोड़ा दिन में टलहे जरूर। इन वैदिक उपयो से आप हार्ट अटैक की गंभीर बीमारी से बच सकते हो

No comments:
Post a Comment