Friday, 2 September 2016

रामचौरा मन्दिर

रामचौरा मन्दिर बिहार के वैशाली ज़िले में हाजीपुर में स्थित हिन्दुओं का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मन्दिर भगवान श्रीराम को समर्पित है।

यह मन्दिर उस स्थान पर बनाया गया है, जहाँ ज़मीन पर भगवान राम के पदचिह्न मिले थे।

किवदंतियों के अनुसार इस स्थान पर राम का पहली बार मुंडन किया गया था।

इस धार्मिक स्थान पर 'रामनवमी' के समय उत्सव मनाया जाता है तथा इस समय यहाँ एक मेला भी आयोजित होता है।

यहाँ निकट ही 'बारी संगत' और 'छोटी संगत' नामक स्थान भी हैं, जहाँ प्राचीन काल में कई संत प्रार्थना करने के लिए आते थे।

जनकपुर जाते समय रास्ते में इस मंदिर की सैर की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment