Thursday, 22 September 2016

क्या आप भी परेशान हे (Slip Disc) स्लिप डिस्क से

                                                                आयुर्वेद उपचार
                                                   Slip Disc | स्लिप डिस्क 
                            

हमारे शरीर में रीढ़ की हड्डी कई डिस्‍क और मांसपेशियों से मिलकर बनी होती है। कभी-कभार, इन डिस्‍क के बीच की दूरी कम हो जाती है जिसकी वजह से पीठ में और कमर में दर्द होने लगता है। स्लिप डिस्‍क की वजह से शरीर में काफी दर्द भी होता है। स्लिप डिस्‍क होने के कई कारण है जैसे - अनियमित तरीके से एक्‍सरसाइज करना, तनाव होना या चोठ लग जाना। कई प्रकार की दवाईयों से स्लिप डिस्‍क का ट्रीटमेंट किया जाता है। कई बार फिजियोथेरेपी और सर्जरी भी करनी पड़ सकती है।  पीठ दर्द से निपटने के सस्‍ते तरीके इस आर्टिकल में स्लिप डिस्‍क को सही करने के लिए कुछ स्‍पेशल एक्‍सरसाइज को बताया जा रहा है, जिससे पीठ दर्द में आराम मिलेगा और शरीर भी पीठ होगा। एक्‍सरसाइज में स्‍ट्रेचिंग, योगा और एरोबिक्‍स आदि आसानी से कर सकते है। इन एक्‍सरसाइज को करने से पहले आप अपने फिजियोथेरेपिस्‍ट को अवश्‍य मिल लें। ज्‍यादा दर्द या तकलीफ होने पर इन्‍हे न करें।
 1) पेट को अंदर करें : अगर स्लिप डिस्‍क की प्रॉब्लम है तो अपने पेट को अंदर करें, इससे लिए सांस अंदर की ओर खीचें, इससे पेट पर जोर पड़ेगा और स्लिप डिस्‍क में राहत मिलेगी। ऐसा करने के लिए अपने पेट का सहारा न लें। पेट को अंदर तक घुसाने का प्रयास करें। ऐसा दिन में तीन बार जरूर करें और हर बार इस प्रक्रिया को 10 से 20 बार करें। जब आप शुरू में करेगें, तो दर्द हो सकता है लेकिन करने का प्रयास करें, ताकि आपको जल्‍द से जल्‍द राहत मिल पाएं। 
2) योगा आसन : ऐसे कई योगा आसन होते है जो स्लिप डिस्‍क में राहत दिलाते है। योगा आसन से पीठ की मांसपेशियों में आने वाले खिचांव को सही करने में आसानी होती है। कई अच्‍छे और सरल योगा आसन होते है जिनसे शरीर में दर्द भी नहीं होता है और रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है। आप इन्‍हे आसानी से घर पर भी कर सकते है।
 3) स्‍कैवेट्स : स्लिप डिस्‍क के लिए स्‍कैवेट्स एक अच्‍छी एक्‍सरसाइज है। इससे दर्द में राहत मिलती है और शरीर भी फिट रहता है। ज्‍यादा वजन होने पर भी इससे आराम मिलता है। दोनों पैरों को आगे पीछे करके हल्‍का सा झुकें और शरीर को लूज छोड़ दें। ज्‍यादा प्रेशर न लगाएं। अगर बहुत ज्‍यादा दर्द हो, तो इस एक्‍सरसाइज को न करें।
 4) ईजीगोईंग एक्‍सरसाइज : किसी भी मरीज के द्वारा हाई एनर्जी और कठिनाई से होने वाली एक्‍सरसाइज करना मुश्किल होता है। लेकिन उनके द्वारा हल्‍की एक्‍सरसाइज आसानी से की जा सकती है जैसे- टहलना, दौड़ना, योगा, कसरत आदि। इन सभी तरीकों से आसानी से स्लिप डिस्‍क दर्द से राहत मिल सकती है।
 5) एरोबिक्‍स : स्लिप डिस्‍क के लिए एरोबिक्‍स सबसे अच्‍छी एक्‍सरसाइज है। इससे कार्डियो और स्‍ट्रेचिंग में दर्द चला जाता है। लेकिन इसे करने से पहले अपने डॉक्‍टर से सलाह अवश्‍य ले लें। खुद को ज्‍यादा थकाएं नहीं। आराम से एक्‍सरसाइज करें। अपनी क्षमता को ध्‍यान में रखते हुए ही एरोबिक्‍स करना चाहिये।


No comments:

Post a Comment